गुरुग्राम: लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी,जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी
लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता कर चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के तहत जिला में छठे चरण में 25 मई को 1333 बूथों पर मतदान किया जाना है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी हैं।