गुरुग्राम: जिले में आसमान से बरस रही आग, तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस; इस हफ्ते भी नहीं मिलेगी राहत@
गुरुग्राम में दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले कम हो गई है और बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई है। लोग सुबह-शाम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि दोपहर में कारों के एसी भी फेल हो रहे हैं। घरों में कूलर और पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। एसी से ही थोड़ी राहत मिल रही है।