गुरुग्राम: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस MLA धर्म सिंह छौक्कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, बेटा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) के मामले में पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर (Dharm Singh Choukkar) की मुसीबत बढ़ सकती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष महला की अदालत ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में विधायक के बेटे सिकंदर छौक्कर को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।