जमुई: गोरा गांव में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल
Jamui, Jamui | May 28, 2026 गोरा गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।