जमुई: खैरमा घाट पुलिस हमला कांड में एफआईआर दर्ज, 3 नामजद और 10 अज्ञात आरोपी शामिल
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा नदी घाट पर पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार 4 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई है। गश्ती दल के पुलिसकर्मी के बयान पर दौलतपुर निवासी शंकर यादव, अर्जुन तांती व दीघोय निवासी नीरज रावत को नामजद किया गया है, जबकि 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।