ध्यान दें बीकानेर प्रशासन:करमीसर रोड पर हो रही है पेयजल की भारी बर्बादी और जलभराव! टूट रही है करोड़ो की सड़कें, नथूसर गेट से आने वाली शहर की मुख्य 'कर्मीसर रोड' की स्थिति इन दिनों चिंताजनक है। इस मार्ग पर लगभग 7-8 जगहों से पानी की भारी लीकेज हो रही है, जिससे हजारों लीटर कीमती पेयजल रोजाना सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। साथ ही सड़क भी टूट रही है है। चारा डिपो, फटाका फैक्ट्री के सामने ओसिया माता मंदिर के पासभैया राम जी गली नुक्कड़ संशोलाल तालाब तिराहा यह बीकानेर की मुख्य सड़कों में से एक है। लगातार जलभराव के कारण डामर की सड़क बहुत जल्दी उखड़ जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित होगा और भारी सरकारी राजस्व का भी नुकसान होगा। जलदाय विभाग (PHED) और संबंधित अधिकारियों से निवेदन है कि कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें। अविलंब अपनी तकनीकी टीम भेजकर इन सभी लीकेज को ठीक करवाएं ताकि पानी की बर्बादी रुके और सड़क को टूटने से बचाया जा सके।
जल ही जीवन है, इसे यूं व्यर्थ न बहने दें! 💧
#Bikaner #BikanerNews #SaveWater #PHEDBikaner #NagarNigamBikaner #Rajasthan #WaterLeakage #BikanerAdministration #PublicIssue
Jethanand Vyas District Collector Bikaner', 'PHED', 'Nagar Nigam Bikaner'