दमोह: नोहटा थाना क्षेत्र में यादव ढाबा के पास फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले यादव ढाबा के पास आज मंगलवार दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बरपटी निवासी प्रवेश अहिरवार, चंदू अहिरवार, लच्छी अहिरवार को जिला अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉ ने लच्छी अहिरवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।