दमोह: बकैनी में संत शिरोमणि सतगुरू रविदास जी महाराज की अमृत वाणी का आयोजन, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह आज मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम बकैनी में संत शिरोमणि सतगुरू रविदास जी महराज की अमृत वाणी का आयोजन किया गया। जिसमें रविदासीय धर्म संगठन के प्रदेश धर्माचार्य रामदयाल शास्त्री जी के द्वारा सतगुरू संत शिरोमणि रविदास जी महराज के जीवन चरित पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों का बखान कर गुरुवाणी सुनाई गई।