दमोह: मानस पाठ में सेना शक्ति को समर्पित 9 कुंडी 5 दिवसीय महायज्ञ संपन्न, यज्ञ के महत्व की जानकारी दी गई
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह शहर के मानस पाठ में सेना को समर्पित 5 दिवसीय महामृत्युंजय हरिहरात्मक 9 कुंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। जिसका आज मंगलवार दोपहर 2 से 3 बजे पांचवे दिन समापन किया गया। इसके बाद एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री महंत श्री भगवंत वेदाचार्य जी महराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध अशांति का प्रतीक है और यज्ञ शांति का प्रतीक है।