दमोह: बारिश से पहले SDERF और NDRF की टीम अलर्ट, कलेक्टर ने प्रबंधन की समीक्षा के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह आज मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने बारिश के पूर्व बाढ़ या फिर जल भराव बने संभावित क्षेत्रों में SDERF एवं NDRF की आपदा प्रबन्धन टीमों को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी टीमें अलर्ट है। जिनके द्वारा बाढ़ संभावित क्षेत्रों की समीक्षा की जा रही है। जिससे बाढ़ के हालत जिले में निर्मित न हो।