दमोह: मड़ला ढिग्सर में बेची जा रही अवैध शराब बंद कराने ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन #Jansamasya
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह मडला ढिग्सर से आज मंगलवार 4 बजे गांव में बेची जा रही अवैध शराब के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में दो जगह अवैध शराब बेची जा रही है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन शराबी उत्पात मचाते है। जिसका बुरा प्रभाव बच्चों को पढ़ रहा है। जिन्होंने शराब बंद करने की मांग की।