दमोह: धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों ने कीर्ति स्तंभ चौक पर फूंका डॉ. अजय लाल का पुतला, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह धर्मांतरण के मामले ने इन दिनों तूल पकड़ रखा है। जहां विभिन्न हिन्दू संगठनों के द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। उसी क्रम में आज मंगलवार दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य कीर्ति स्तंभ चौक पहुंचे। जहां उन्होंने धर्मांतरण के आरोप में फरार चल रहे डॉ अजय लाल का नारेबाजी कर पुतला दहन कर विदेश में भारत की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए।