हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एक्शन मोड में, पुलिस ने देर रात किया क्षेत्र में भ्रमण,
गुमटियों पर जमावड़ा लगाने और शराब का सेवन करने वालों को खदेड़ा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई,
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना हजीरा प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ थाना हजीरा क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने गुमटियों पर जमावड़ा लगाए बैठे लोगों और खुले में शराब का सेवन कर रहे लोगों को वहां से हटाया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को अनावश्यक जमावड़ा न लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने के लिए सख्ती दिखाई।
इस दौरान एसआई रामकुमार कटारे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से