बड़ीसादड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 276 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 210 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई, जबकि शेष मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।