कोरबा में एक ओर लोग 3 दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर हैरानी की बात यह है कि इस मुद्दे पर शिकायतें बेहद कम सामने आ रही हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब लोग पानी के लिए परेशान हैं, तो नियमित जलापूर्ति क्यों नहीं हो पा रही? कई स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी के टैंकर और पानी की बिक्री तो जारी है, लेकिन नलों से नियमित पानी छोड़ने के मामले में तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं। आखिर कोरबा की जनता कब तक पानी के लिए भटकती रहेगी? अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब दें और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराएं। खास बात ये है कि पानी के लिए वहां के जिम्मेदार अधिकारी सूर्यवंशी को कॉल किया जाता है तो वे कॉल नहीं उठाते।
#korba#viral #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #nigam
Korba, Korba | Jul 6, 2026