अजयगढ़: पैराहा में वृक्षारोपण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, महिला वनपाल समेत कई कर्मचारी घायल
Ajaigarh, Panna | Oct 18, 2026 कुल्हाड़ी हंसिया और डंडों से मारपीट का आरोप, शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के पैराहा गांव में वृक्षारोपण करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला वनपाल समेत कई वनकर्मियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुस