नाथनगर: गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन
गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी चंपानगर में बुधवार को करीब चार बजे भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग, सेवा स्थायित्व वर्ग, कार्यरत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का प्रारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।