सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आगरा से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो रिक्शा, पति-पत्नी गंभीर घायल, किया गया अलीगढ़ रेफर
Sasni, Hathras | Oct 8, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर आगरा से लौटते समय एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से ऑटो रिक्शा सवार घायल पति-पत्नी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल पति पत्नी को अलीगढ़ रेफर कर दिया।