प्रतापगढ़: नगर पंचायत अंतू के एक वार्ड में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने किशोरी को पीटा और की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि वह अपने घर पर मौजूद थी इतने में पड़ोस का एक युवक वहां पर आकर उसे गाली गलौज देने लगे तथा कहा कि हमारे बारे में पुलिस से शिकायत करती हो। इस दौरान उसने किशोरी के साथ छेड़खानी की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। इतने में उसके साथी भी वहां पर आ गए ।