सुल्तानपुर: सावन के पहले सोमवार पर गौरीशंकर धाम में उमड़े श्रद्धालु, शाहपुर के मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए लगी कतार
चांदा के शाहपुर जंगल में स्थित प्राचीन गौरीशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। गोमती नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में सुबह 6 बजे से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।कांवड़िये और स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक जलाभिषेक कर स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी ग