सुल्तानपुर: उतरदहा में वन्यजीव मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, कुड़वार पुलिस ने जब्त किया मांस और बाइक, लेकिन कार्रवाई नहीं
कुड़वार पुलिस द्वारा वन्यजीव मांस बरामदगी के एक मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। उतरदहा ग्राम सभा के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की बाइक से बोरी में रखा मांस भी जब्त किया।सोमवार सुबह 9बजे घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी वन्यजीव का मांस काट रहा