सुल्तानपुर: सावन माह के पहले सोमवार को बेलवाई के भुनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर में स्थित प्राचीन भुनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह का पहला सोमवार भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह 5 बजे से ही शिवधाम बेलवाई परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।भक्तगण शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। मेला क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए