सुल्तानपुर: श्रावण मास के पहले सोमवार को कादीपुर के शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक
सुलतानपुर मे श्रावण मास के पहले सोमवार को कादीपुर क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कादीपुर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। झारखंड महादेव मंदिर, पुरानी बाजार स्थित शिवगंगा मंदिर, अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ, नूरपुर के कादेश्वर महादेव मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में घंटों तक "बोल बम" के जयकारों