ग्वालियर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरई घाटी के पास एक युवक को 9 पेटी देशी शराब और बिना नंबर के ओला स्कूटर के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार सुबह करीब 9 बजे दी गई।