सारठ: गोपीबांध मिडिल स्कूल में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों के बीच किया उपकरण का वितरण
गोपीबांध मिडिल स्कूल में शिविर लगाकर समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूल के दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिया गया। बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार द्वारा सुविधाएं दी जाती है। शिविर में कई ट्राय साइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, ब्रेल कीट के अलावे टीएलएम कीट दिया व अभिभावकों को उपयोग की भी जानकारी दी गई