बाबई: ग्राम सांगाखेड़ा कला में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, केस दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी चमन पिता हीरालाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी भूरा कमलेश संतोष सुनील चारों ने मिलकर फरियादी से सांगाखेड़ा कला में फरियादी के घर के सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।