बाबई: सुआखेड़ी में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी जुगल पिता तुलसीराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी नंदकिशोर और विमला ने ग्राम सुआखेड़ी में फरियादी के घर के पास फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।