बाबई: समोन में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राजू पिता जगदीश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी भगवान सिंह ने फरियादी से ग्राम समोन में तालाब के पास सड़क किनारे गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।