बाबई: काजलखेड़ी में आपसी विवाद के चलते आरोपीयों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी ओमप्रकाश पिता गणेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी पिंकी ओर रोहित दोनों ने फरियादी से काजलखेड़ी में पिंकी के घर के सामने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।