बाबई: तवापुल के समीप आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने फरियादी के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी भोला पिता जगदीश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राजू ने फरियादी से तवापुल के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।