ब्यौहारी: नगनौड़ी में 2 जनवरी से साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने जताई खुशी
ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में साप्ताहिक हाट बाजारों की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नगनौड़ी में 2 जनवरी, शुक्रवार से साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने दी। और इसकी खुशी भी सोमावर शाम 4 बजे मनाई गई।