मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के निर्देशानुसार कोण्डागांव में 200 कृषि सखियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण 5 बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि सखियों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषण वाटिका तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि सखियों को सशक्त बनाकर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक वैज्ञानिक, पर्यावरण अनुकूल एवं संवहनीय कृषि पद्धतियों का प्रभावी मार्गदर्शन पहुंचाने के लिए तैयार करना है। इससे उत्पादन लागत में कमी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा महिला किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
सशक्त कृषि सखी, समृद्ध किसान और संवहनीय कृषि की मजबूत नींव।
#Kondagaon #KrishiSakhi #SustainableAgriculture #NaturalFarming #OrganicFarming WomenEmpowerment Agriculture
100 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 5, 2026