कैलारस: HPV वैक्सीनेशन में कैलारस अस्पताल 14 दिन से जिले में प्रथम, आज गर्ल्स हॉस्टल की बच्चियों को लगाए टीके
कैलारस अस्पताल पर HPV वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। जिसमे विगत 14 दिनो से कैलारस अस्पताल जिले में प्रथम स्थान पर है, और आज भी रहा। कैलारस में गर्ल्स हॉस्टल की बच्चियो को वैक्सीनेशन किया गया, यह वैक्सीनेशन 14 से लेकर 15 साल की बच्चियो को किया जा रहा है, जो की घातक बीमारियो से बचाव के लिए है। यह वैक्सीनेशन 13 मार्च को सुबह 10 से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चला।