गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस ने नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, 120 ग्राम नशीले पाउडर बरामद
गोवर्धन नगरी को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गोवर्धन पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब सवा 12 बजे पुलिस टीम भगौसा जाने वाले कच्चे रास्ते से एक युवक को दबोच लिया जब पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से 120 ग्राम अवैध नशीला एल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।