*स्थान- गुरुद्वारा डोमटोली प्रखंड गया सदर गया।*
*दिनांक-18.06.26*
गुरुद्वारा डोमटोली में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरुद्वारा डोमटोली में सखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद एवं विशाल कुमार वर्मा उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सखी वार्ता जैसी जागरूकता पहल की सराहना की। उपस्थित सभी प्रतिभागियों से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर सहयोग की अपील की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
177 views | Gaya, Bihar | Jun 18, 2026