मधुबनी जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 566 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। लहेरियागंज स्थित एक ठिकाने से शराब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले 13,983 ढक्कन, 13,510 रैपर, 13,600 होलोग्राम, रंग, वाइन फ्रेगरेंस और बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी बरामद की गईं। उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और बरामद सामग्री की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मधुबनी की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DEN News Madhubani के साथ।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #BiharNews #FakeLiquor #LiquorSmuggling #BiharPolice #ExciseDepartment #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Fake Liquor News ] [ नकली शराब मधुबनी ] [ Madhubani Liquor Smuggling ] [ 566 Litres Foreign Liquor Seized ] [ Laheriyaganj News ] [ Vijay Kant Thakur ] [ Bihar Excise Department ] [ Madhubani Crime News ] [ Bihar Breaking News ] [ Illegal Liquor Business ]