सीकर: जिले के खंडेला इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Sikar, Sikar | Jul 5, 2024 खंडेला इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के विरोध में ग्रामीण सीकर के एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।