सीकर: आरटीओ ऑफिस के पास नई बन रही कॉलोनी में युवक ने जेसीबी से की तोड़फोड़ सदर पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Jul 5, 2024 आरटीओ ऑफिस के पास नहीं बन रही कॉलोनी में एक युवक द्वारा जेसीबी से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी बाबूलाल ने चंदपुरा गांव के रहने वाले युवक राजू पर कॉलोनी में घुसकर जेसीबी से तोड़फोड़ करने व निर्माण के कार्य में काम आने वाले सामान को उठाकर ले जाने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।