कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में झगड़े में बीच-बचाव के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मस्जिद के मुतवल्ली की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी कुम्मत (60) मोहल्ले में ही मस्जिद में मुतवल्ली थे। मंगलवार शाम वह मस्जिद से नमाज अदा करने के बाद अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। वह बीच-बचाव कराने लगे, तो अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।