कैराना: कैराना में ब्रिज के निकट यमुना नदी में डूबे राजस्थान निवासी दो श्रद्धालुओं के शव किए गए बरामद, तीसरे की तलाश जारी
एक दिन पूर्व कैराना कोतवाली क्षेत्र के ब्रिज के निकट अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान महेश, उसका भाई बोधु व एक अन्य लोकेश निवासी सीकर राजस्थान गहरे कुंड में डूब गए थे। प्राइवेट गोताखोर साजिद, दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मेहरबान, आदिल, इसरान व इदरीस आदि को सर्च अभियान में लगाया गया। सोमवार को महेश व लोकेश के शव बरामद किए गए।