कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग
गत रविवार को अमावस्या पर राजस्थान के जनपद सीकर के गांव बाय खाटूश्याम निवासी महेश, उसका भाई बोधु उर्फ जितेन्द्र तथा लोकेश कैराना में यमुना नदी में स्नान के दौरान डूब गए थे। एक दिन पहले गोताखोरों ने महेश व लोकश के शव बरामद कर लिए थे। मंगलवार को बोधु उर्फ जितेन्द्र की तलाश में गोताखोरों ने अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।