कैराना: मंडावर गांव में प्रधान पद के उपचुनाव में 88.81 प्रतिशत हुआ मतदान, दो दिन बाद होगी मतगणना
मंगलवार को गांव मंडावर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर बनाए गए तीन बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ। जहां तीन बूथों पर शाम पांच बजे तक कुल 1727 मतदाताओं में से 1534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, मतदान के दौरान एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा परखी।