कैराना: चोरी व अवैध हथियार बरामदगी के पांच अलग-अलग मामलों में कैराना कोर्ट ने चार दोषियों को सुनाई सजा
शामली एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि जिले के अलग-अलग थानों से संबंधित चोरी एवं अवैध हथियार बरामदगी के पांच मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। मंगलवार को कोर्ट ने सभी मामलों में फैसला सुनाया और मुकदमों के चार अभियुक्तों को दोषी मिलने पर उन्हें सजा सुनाई गई है।