कैराना: डुंडूखेड़ा गांव के कॉलेज में स्वाभिमान महापंचायत का किया गया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
शामली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भाजपा के दो गुटों में खींचतान चल रही है। इसी को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष चौहान की ओर से डुंडूखेड़ा गांव के कॉलेज में स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान मनीष चौहान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को कुछ लोग बहकाने का काम कर रहे हैं। महापंचायत में हजारों लोग मौजूद रहे।