भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बांका आगमन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल के बांका स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह 11 बजे उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।