प्रेस विज्ञप्ति।
निदेशक, बामेती, बिहार, पटना के पत्रांक 1706 दिनांक 06.06.2026 के आलोक में दिनांक 15.06.2026 को "प्राकृतिक खेती जिला स्तरीय कार्यशाला" कार्यक्रम का शुभांरभ कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा में श्री रीतेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, मो० जावेद, जिला उद्यान पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मधेपुरा, श्री रामपुकार सिंह, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा, मधेपुरा, श्री शुभम कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सिर्हेश्वर, ज्योती कुमारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, गम्हरिया, संजना कुमारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, (जैविक) एवं कृषि विज्ञान केन्द के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्री रीतेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसान संवाद, खेत प्रदर्शन तथा स्थानीय अभियान के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा इसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य उर्वरक के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों एवं आम नागरिकों को जागरूक बनाना है। श्री उपेन्द्र कुमार, मास्टर ट्रेनर, प्राकृतिक खेती, द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया एवं निमास्त्र, आग्नेयास्त्र दसपर्णी अर्क, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत, डीकंपोजर इत्यादि बनाने की विधि बताई गयी। श्री रामपुकार सिंह, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा, मधेपुरा, द्वारा प्राकृतिक खेती करने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मो० जावेद, जिला उद्यान पदाधिकारी, मधेपुरा, डॉ० पंकज कुमार यादव, मृदा वैज्ञानिक, सिंचाई अनुसंधान केन्द्र, डॉ० आर०पी० शर्मा, डॉ० सुनील कुमार, राहुल कुमार वर्मा, डॉ० मृत्युजंय कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा, श्री कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री शंकर कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, आत्मा, मधेपुरा, श्री उपेन्द्र कुमार, मास्टर ट्रेनर, प्राकृतिक खेती, श्री पंकज कुमार, जिला लेखापाल, आत्मा, मधेपुरा, श्री धनंजय कुमार पाण्डेय, स०त०प्र०, श्री रामवल्लभ कुमार, मो० इन्सुल, अनुसेवक, आत्मा कार्यालय, मधेपुरा सहित सैकड़ो किसान एवं कृषि सखी उपस्थित थे।
#साइबर #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #BadhaiHoBadhai #सहरसा