गरियाबंद में आदिवासी विकास विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से जनजातीय कारीगरों का मेला आयोजित किया गया। मेले में बांस, कोदो-रागी, हस्तशिल्प, राखी, घरेलू उत्पाद और प्राकृतिक सामग्री के स्टॉल लगे, जहां स्थानीय महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री के लिए रखे।