समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-721,
दिनांक:- 5 जून 2026
===================
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र (पशुपालन कैम्पस), थाना चौक, पूर्णिया के जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
श्री विकास कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिले के करीब 40 मत्स्य कृषक तथा प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्य शामिल थे।
जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण दिवस की महत्ता और उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिवस का आयोजन पर्यावरण के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण में वायु, जल, पेड़ एवं अन्य जीव-जन्तुओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जाता है। आजकल प्रदूषण, पेड़ों की कटाई तथा वेस्ट प्लास्टिक इत्यादि पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान पहुँचा रहें है। जिसपर रोक लगना अति आवश्यक है। इसलिए हम सब का उतरदायित्व है कि हम प्रकृित की सुरक्षा करें। कार्यक्रम के अन्त में जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा प्रतिज्ञा किया गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा। मैं यह भी वचन देता देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करूंगा।इस अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय, पूर्णिया के सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी तथा सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 5, 2026