समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-720,
दिनांक 05/06/2026,
===================
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य संस्थानों में वृक्षारोपण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ANM स्कूल की छात्राओं द्वारा पर्यावरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी आकर्षक एवं रचनात्मक चित्रकला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित जीवन शैली का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, ACMO, जिला महामारी विशेषज्ञ (District Epidemiologist), ANM स्कूल के प्राचार्य एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 5, 2026