धनौरा: गजरौला में बारिश के बीच दुकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की दबकर हुई मौत
गजरौला में बुधवार को बारिश के बीच एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे,